|| जय श्री श्याम ||
|| उत्तराखंड का प्रथम ||

श्री खाटू श्याम धाम

सभी भक्तों का हार्दिक अभिनंदन करता है ।

"जो श्याम नाम का सुमिरन करता है,
श्याम उसका जीवन संवरता है।"

जय श्री श्याम
श्री खाटू श्याम धाम सेलाकुई मंदिर - Shri Khatu Shyam Dham Selaqui
बाबा श्याम दिव्य स्वरूप - Shri Khatu Shyam Ji Murti Darshan

मंदिर सेवाएं एवं महत्वपूर्ण दर्शन लिंक (Temple Services & Quick Links)

Darshan

दर्शन

Darshan Timings

Seva

सेवा

Book Seva

Donate Now

दान करें

Donate Online

Shyam Baba Story

श्याम बाबा की कहानी

Read Shyam Katha

ABOUT KHATU SHYAM JI

Khatu Shyam Ji is the manifestation of Barbarik, the grandson of Bhima and son of Ghatotkacha. He is the symbol of love, devotion and faith. Millions of devotees visit Khatu Dham to seek blessings and experience peace and happiness.

श्री खाटू श्याम जी दिव्य विग्रह सेलाकुई - Bhagwan Shri Khatu Shyam Ji Sacred Deity Selaqui
About Khatu Shyam Ji

GALLERY

|| चित्र गैलरी ||

No Gallery Images Available

गैलरी में अभी कोई चित्र उपलब्ध नहीं हैं। नए चित्र जल्द ही जोड़े जाएंगे।

View More Photos

मंदिर सांख्यिकी एवं आस्था (Temple Statistics & Devotion)

10M+ Devotees Faith भक्तों की आस्था
500+ Daily Services सेवाएं प्रतिदिन
24/7 Darshan Support दर्शन उपलब्ध
100% Secure Donations सुरक्षित दान

“श्याम नाम की ज्योत जलाए रखो,
कभी हार नहीं होगी, विश्वास बनाए रखो।”

मोर पंख - Peacock Feather Symbol of Shri Khatu Shyam Ji
|| ॐ श्री श्याम देवाय नमः ||

श्री श्याम नित्य वंदना एवं आरती संग्रह

खाटू नरेश बाबा श्याम की पावन आरती, स्तुति, चौरासी एवं हृदय प्रार्थना का नित्य पाठ कर प्रभु कृपा प्राप्त करें।

भक्ति संगीत • नित्य स्वर

आरती वंदना चुनें:
00:00 00:00

श्री श्याम जी की आरती

|| रचनाकार: श्री आलूसिंह जी महाराज ||

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम बिराजत, अनुपम रूप धरे ।। ॐ जय ………

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केशरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े ।। ॐ जय……..

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले ।। ॐ जय……..

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करें ।। ॐ जय …….

झांझ कटोरा और घड़ियावल, शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावें, जय जयकार करें ।। ॐ जय ………….

जो ध्यावे फल पावे, सब दुख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से, श्रीश्याम-श्याम उचरे ।। ॐ जय …

‘श्री श्याम बिहारीजी’ की आरती जो कोई नर गावे ।
कहत ‘आलूसिंह’ स्वामी, मनवांछित फल पावे ।। ॐ जय …….

जय श्रीश्याम हरे, बाबा जय श्रीश्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे ।। ॐ जय……..

!! श्री श्याम स्तुति !!

|| हाथ जोड़ विनती करूँ, सुनियो चित्त लगाय ||

हाथ जोड़ विनती करूँ, सुनियो चित्त लगाय ।
दास आ गयो शरण में, रखियो म्हारी लाज ।।

धन्य ढूंढ़ारो देश है, खाटू नगर सुजान ।
अनुपम छवि श्रीश्याम की, दर्शन से कल्याण ।।

श्याम-श्याम तो मैं रटूँ, श्याम है जीवन प्राण ।
श्याम भक्त जग में बड़े, उनको करूँ प्रणाम ।।

खाटू नगर के बीच में, बण्यो आपको धाम ।
फागुन शुक्ला मेला भरे, जय-जय बाबा श्याम ।।

फागुन शुक्ला-द्वादशी, उत्सव भारी होय ।
बाबा के दरबार से, खाली जाय न कोय ।।

उमापति, लक्ष्मीपति, सीतापति श्री राम ।
लज्जा सबकी राखियो, खाटू के बाबा श्याम ।।

पान सुपारी इलायची, अत्तर सुगन्ध भरपूर ।
सब भक्तन की विनती, दर्शन देवो हजूर ।।

‘आलूसिंह’ तो प्रेम से, धरे श्याम को ध्यान ।
‘श्याम भक्त’ पावें सदा श्याम कृपा से मान ।।

श्री श्याम चौरासी

|| चौरासी चौपाई छंद - साँवलशाह खाटू के वासी ||
|| मंगलाचरण दोहा ||

दोहा – गुरूपद पंकज ध्यान धर, सुमरि सच्चिदानंद ।
श्याम चौरासी भणत हूँ, रच चौपाई छंद ।।

1

महर करो जन के सुखरासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

2

प्रथम शीश चरणों में नाऊँ, किरपा दृष्टि रावरी चाहूँ।

3

माफ सभी अपराध कराऊँ, आदि कथा सुछंद रच गाऊँ।

4

भक्त सुजन सुनकर हरषासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

5

कुरु पांडव में विरोध छाया, समर महाभारत रचवाया।

6

बलि एक बर्बरीक आया, तीन सुबाण साथ में लाया।

7

यह लखि हरि को आई हाँसी, साँवलशाह खाटू के वासी।

8

मधुर वचन तब कृष्ण सुनाये, समर भूमि केहि कारन आये।

9

तीन बाण धनु कंध सुहाये, अजब अनोखा रूप बनाये।

10

बाण अपार वीर सब ल्यासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

11

बर्बरीक इतने दल माहीं, तीन वाण की गिनती नाहीं।

12

योद्धा एक से एक निराले, वीर बहादुर अति मतवाले।

13

समर सभी मिल कठिन मचासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

14

बर्बरीक मम कहना मानो, समर भूमि तुम खेल न जानो।

15

द्रोण गुरू कृपा आदि जुझारा, जिनसे पारथ का मन हारा।

16

तू क्या पेश इन्हों से पासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

17

बर्बरीक हरि से यों कहता, समर देखना मैं हूँ चाहता।

18

कौन बली रण शूर निहारुँ, वीर बहादुर कौन जुझारुँ।

19

तीन लोक त्रावाण से मारुँ, हँसता रहूँ कभी नहिं हारुँ।

20

सत्य कहूँ हरि झूठ न जानो, दोनों दल इक तरफ हो मानो।

21

एक वाण दल दोऊ खपासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

22

बर्बरीक से हरि फरमावें, तेरी बात समझ नहिं आवे।

23

प्रान बचाओ तुम घर जाओ, क्यों नादानपन दिखलाओ।

24

तेरी जान मुफत में जासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

25

अगर विश्वास न तुम्हें मुरारी, तो कर लीजे जाँच हमारी।

26

यह सुन कृष्ण बहुत हरषाये, बर्बरीक से वचन सुनाये।

27

मैं अब लेऊँ परीक्षा खासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

28

पात विटप के सभी निहारो, बेंध एक वाण से सब डारो।

29

कह इतना इक पात मुरारी, दबा लिया पद तले करारी।

30

अजब रची माया अविनाशी, साँवलशाह खाटू के वासी।

31

बर्बरीक धनु बाण चढ़ाया, जानी जाय न हरि की माया।

32

विटप निहार बली मुसकाया, अजित अमर अहिल्यावती जाया।

33

बली सुमिर शिव बाण चलासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

34

बाण बली ने अजब चलाया, पत्ते बेध विटप के आया।

35

गिरा कृष्ण के चरनों माहीं, विध पात हरि चरन हटाई।

36

इनसे कौन फतेह किमि पासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

37

कृष्ण बली से कहे बताओ, किस दल की तुम जीत कराओ।

38

बली हार का दल बतलाया, यह सुन कृष्ण सनका खाया।

39

विजय किस तरह पारथ पासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

40

छल करना कृष्ण ने विचारा, बली से बोले नंद कुमारा।

41

ना जाने क्या ज्ञान तुम्हारा, कहना मानो बली हमारा।

42

हो निज तरफ नाम पाजासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

43

कहे बर्बरीक कृष्ण हमारा, टूट न सकता प्रन है करारा।

44

माँगे दान उसे मैं देता, हारा देख सहारा देता।

45

सत्य कहूँ ना झूठ जरासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

46

बेसक वीर बहादुर तुम हो, जचते दानी हमें न तुम हो।

47

कहे बर्बरीक हरि बतलाओ, तुमको चाहिये क्या फरमाओ।

48

जो माँगे सो हमसे पासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

49

बली अगर तुम सच्चे दानी, तो मैं तुमसे कहूँ बखानी।

50

समर भूमि बलि देने खातिर, शीश चाहिए एक बहादुर।

51

शीश दान दे नाम कमासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

52

हम तुम तीनों अर्जुन माहीं, शीश दान दे को बलदाई।

53

जिसको आप योग्य बतलायें, वही शीश बलिदान चढ़ायें।

54

आवागमन मिटे चौरासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

55

अर्जुन नाम समर में पावे, तुम बिन सारथी कौन कहावे।

56

मम शीश दान देहु भगवाना, महाभारत देखन मन ललचाना।

57

शीश शिखर गिरि पर धरवासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

58

शीशदान बर्बरीक दिया है, हरि ने गिरि पर धरा दिया है।

59

समर अठारह रोज हुआ है, कुरु दल सारा नाश हुआ है।

60

विजय पताका पाण्डु फैहरासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

61

भीम, नकुल सहदेव, पारथ, करते निज तारीफ अकारथ।

62

यों सोचें मन में यदुराया, इनके दिल अभिमान है छाया।

63

हरि भक्तों का दुःख मिटासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

64

पारथ, भीम आदि बलधरी, से यों बोले गिरिवर धरी।

65

किसने विजय समर में पाई, पूछो सिर बर्बरीक से भाई।

66

सत्य बात सिर सभी बतासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

67

हरि सबको संग ले गिरवर पर, सिर बैठा था मगन शिखर पर।

68

जा पहुँचे झटपट नंदलाला, पुनि पूछा शिर से सब हाला।

69

सिर दानी है खुद अविनाशी, साँवलशाह खाटू के वासी।

70

हरि यों कहै सही फरमाओ, समर विजयी है कौन बताओ।

71

बली कहैं मैं सही बताऊँ, नहिं पितु चाचा बली नाहिं ताऊ।

72

भगवत ने पाई स्याबासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

73

चक्र सुदर्शन है बलदाई, काट रहा था दल जिमि काई।

74

रूप द्रौपदी काली का धर, हो विकराल ले कर में खप्पर।

75

भर-भर रूधिर पिये थी प्यासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

76

मैंने जो कुछ समर निहारा, सत्य सुनाया हाल है सारा।

77

सत्य वचन सुनकर यदुराई, वर दीन्हा शिर को हर्षाई।

78

श्याम रूप मम धरि पुजासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

79

कलि में तुमको श्याम कन्हाई, पूजेगें सब लोग-लुगाई।

80

मन वचन कर्म से जो ध्यावेंगे, मन इच्छा फल सब पायेंगे।

81

‘सेवक’ सद्गति को पाजासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

82

भक्तों को धनवान बनाना, पत्नि गोद में सुमन खिलाना।

83

रामकृष्ण वंश है शरन तिहारी, श्रीपति यदुपति कुंज बिहारी।

84

सब सुखदायक आनन्द रासी, साँवलशाह खाटू के वासी।

|| जो जन नित्य प्रेम से श्याम चौरासी गावे, सो सब सुख पाकर आवागमन चौरासी मिटावे ||

हृदय कुँज से प्रार्थना

|| हारे हुओं का तुम हो सहारा, कहलाए जग में प्रभु कष्टहारी ||

खाटू वाले श्याम बिहारी,
कलिकाल में तेरी महिमा है न्यारी ।
हारे हुओं का तुम हो सहारा,
कहलाए जग में प्रभु कष्टहारी ।।

मैं भी शरण में तुम्हारी पड़ा हूँ,
तारो न तारो-है मर्जी तुम्हारी ।
मेरे हृदय का अरमान है ये,
निगाहों में बस जाए सूरत तुम्हारी ।।

आठों प्रहर मैं तुम्हें ही निहारुँ,
बातें करुँ तो करुँ मैं तुम्हारी ।
हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे,
तुम्हें प्रीत भायी तो होगी हमारी ।।

माया में लिपटे हुए जीव हम हैं,
दया की नजर हम पे करना मुरारी ।
जब भी जन्म लूं बनुं दास तेरा,
सेवा में अपनी लगाना बिहारी ।।

‘‘नन्दू’’ हृदय कुंज से गूंज गूंजे,

श्री राधे…. श्री राधे…. श्री राधेप्यारी

|| जय – जय श्री राधे ! ||